Headlines
Loading...
संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना...

संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना...

11:16 AM: राष्ट्रपति के पहुंचने के पहले श्री बड़े हनुमान मंदिर को खाली कराया गया है। 

10:57 AM: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की।

10:51 AM: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया ।

10:44 AM: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। इसके बाद पूजा-अर्चना करेंगी।

10:31 AM: प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के बाद तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि "...मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह अवसर 144 साल बाद आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले..."

10:27 AM: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

08:36 AM: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
शेष ख़बर अपडेट जारी है...