Headlines
Loading...
हमरा बुझाता बबुआ सीएम होइहें, मनोज तिवारी बनेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री? पीएम मोदी ने कहा ये बड़ी बात...

हमरा बुझाता बबुआ सीएम होइहें, मनोज तिवारी बनेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री? पीएम मोदी ने कहा ये बड़ी बात...

नईदिल्ली, ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 वर्षों के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है, जिनमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नाम भी सामने आ रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में पूर्वांचल के लोगों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता है। पूर्वांचल के लोगों ने प्यार और विश्वास की नई ऊर्जा दे दी, नई ताकत दे दी। इसलिए मैं पूर्वांचल के लोगों का, पूर्वांचल के एक सांसद के नाते विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।”

दिल्ली में पूर्वांचली सीएम?

मनोज तिवारी, जो बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं, दिल्ली में पूर्वांचली समुदाय के प्रमुख चेहरे माने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता और पूर्वांचली वोट बैंक पर पकड़ को देखते हुए, उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। खुद मनोज तिवारी ने भी इस संभावना को स्वीकारते हुए कहा था, “चेहरा तो हम हैं, वो भी तीसरी बार।”

बिहार चुनाव में मिलेगा फायदा

दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की महत्वपूर्ण संख्या को ध्यान में रखते हुए, भाजपा का यह कदम आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी पार्टी के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। दिल्ली में एक पूर्वांचली मुख्यमंत्री की नियुक्ति से बिहार के मतदाताओं में सकारात्मक संदेश जाएगा, जो भाजपा की चुनावी रणनीति को मजबूत करेगा।

हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मनोज तिवारी का नाम सीएम पद की रेस में है। देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस महत्वपूर्ण पद के लिए किसे चुनता है।