नईदिल्ली:: इस नेता को दिल्ली का CM बनाएंगे मोदी-शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कर दिया ऐलान...
ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। अभी तक के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारी बहुमत से सत्ता में आती हुई दिख रही है। वहीं, पिछले 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह से चुनाव हारती हुई दिख रही है। इस बीच दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम बनने की रेस में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। जिसमें प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और दुष्यंत गौतम का नाम शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कही बड़ी बात…
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में काफी कड़ी मेहनत की। यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व की जीत है। हमने मुद्दों के आधार पर दिल्ली का चुनाव लड़ा, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को मुद्दों से भटकाने की पूरी कोशिश की।
2015, 2020 में AAP की जीत
गौरतलब है कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।
इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।