Headlines
Loading...
Delhi CM oath-taking ceremony: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ ही कैबिनेट के 6 मंत्रीयो ने भी लिया शपथ...

Delhi CM oath-taking ceremony: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ ही कैबिनेट के 6 मंत्रीयो ने भी लिया शपथ...

Delhi CM oath-taking ceremony: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में होंगे उनके साथी 6 मंत्री। उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई। हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं।

वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इनके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह के साक्षी बने। रामलीला मैदान में कई गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे।

भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

रेखा गुप्ता के अलावा विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली।

वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने शपथ ग्रहण से पहले 'पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार शहर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के 'विजन’ को लागू करेगी।

भाजपा विधायक पंकज सिंह ने 'पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया है और इसके साथ जो जिम्मेदारियां आएंगी, मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं यहां लोगों की सेवा करने आया हूं।”

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और 'आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।