Headlines
Loading...
आज सुबह यूपी के महराजगंज में टायर फटने से पलटी बोलेरो, परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की हुई मौत, 11 घायल, सभी का चल रहा इलाज

आज सुबह यूपी के महराजगंज में टायर फटने से पलटी बोलेरो, परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की हुई मौत, 11 घायल, सभी का चल रहा इलाज

रिपोर्ट, वाराणसी, ब्यूरो SK Gupta। धानी (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरेंदा-धानी मार्ग पर सिकंदराजीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा स्थित पारस नाथ इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्राएं बोलेरो बुक करके महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज धानी में परीक्षा देने जा रही थीं। बोलेरो जैसे ही सिंकदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बोलेरो का टायर अचानक से फट गया। और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर मौत

इस दर्दनांक  घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। और आसपास के ग्रामीण दौड़कर मदद को पहुंचे वह घायल छात्राओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान हादसे में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की करमहा बुजुर्ग निवासी चांदनी पटेल, बरगदवा विशुनपुर निवासी प्रीति व गायत्री की मौके पर ही मौत गई। जबकि नंदनी पुत्री विभूती, चांदनी पुत्री अभिमन्यु, प्रियंका पुत्री सुबाष, रिमझिम पुत्री विनोद, मनीषा पुत्री राजू, सोनी पुत्री सागर, चालक रियाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


मृतक छात्राओं के पर‍िजनों को दी गई सूचना

पुरंदरपुर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल चार छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया है।