Headlines
Loading...
यूपी में बड़ा प्रशासनिक झटका, 15 अफसरों पर गिरेगी गाज, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक झटका, 15 अफसरों पर गिरेगी गाज, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं...

लखनऊ राज्य, ब्यूरो। लखनऊ के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें डिफेंस कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण घोटाले में और बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व परिषद की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस घोटाले में 15 अन्य अधिकारियों को भी दोषी पाया गया है, जिनका निलंबन जल्द किया जाएगा।

डिफेंस कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण घोटाले में फंसे लखनऊ के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इस मामले में 15 अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों के निलंबन के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इन अधिकारियों पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने भूमाफियाओं के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। घोटाले से जुड़े दोषियों से मुआवजे की राशि भी वसूली जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के तहत लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील में भटगांव ग्राम पंचायत की भूमि अधिग्रहण की थी। इस अधिग्रहण में भारी अनियमितताएं पाई गईं। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे से कराई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखी जाए।