Headlines
Loading...
प्रयागराज में महाप्रकोप... 24 फरवरी को शादी, 25 को 'बाप' बन गया दूल्हा...दुल्हन की सच्चाई जान घूम गया माथा, फिर घुमाया फोन...

प्रयागराज में महाप्रकोप... 24 फरवरी को शादी, 25 को 'बाप' बन गया दूल्हा...दुल्हन की सच्चाई जान घूम गया माथा, फिर घुमाया फोन...

लखनऊ, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला देर से सामने आया है। प्रयागराज में शादी के दूसरे दिन दुल्हन मां बन गई। इस घटना से ससुराल में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने कहा कि बच्चा उसका नहीं है, उसने अपनी पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया।घटना के बाद से दोनों परिवार में विवाद हो गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

जानिए पूरा मामला

प्रयागराज के करछना तहसील क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 फरवरी को युवक की शादी हुई थी। बारात जसरा गांव में आई थी। शादी के दौरान लड़की वालों ने बारातियों का खूब स्वागत सत्कार किया। दूल्हे-दुल्हन का जयमाला हुआ। देर रात तक शादी समारोह होने के बाद अगले दिन 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हुई। घर में ख़ुशी का माहौल था।

बहू ने दिया बेटे को जन्म

विदाई के बाद जब नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची तो आस-पड़ोस के लोग देखने आए। दिन भर मुँह दिखाई का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सभी सोने चले गए। अगले दिन यानी 26 फरवरी को जब दुल्हन उठी तो सबको उसने चाय बनाकर पिलाया। फिर कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द उठा। परिवार वाले तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। डिलीवरी का समय आ गया है।

शादी से पहले होती थी मुलाकात

यह बात सुनकर ससुराल वाले के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बहू ने लड़के को जन्म दिया लेकिन दूल्हे ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। उसका कहना है कि बच्चा उसका नहीं है। वो अब बच्चा और दुल्हन को स्वीकार नहीं करेगा। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले लड़का-लड़की मिलते थे। हालांकि लड़का इस बात से मुकर रहा है।