Headlines
Loading...
वाराणसी में दो महिलाओं ने किया सुसाइड, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले, फर्स्ट चिरईगांव और दूसरी घटना रोहनिया थाना क्षेत्र की है...

वाराणसी में दो महिलाओं ने किया सुसाइड, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले, फर्स्ट चिरईगांव और दूसरी घटना रोहनिया थाना क्षेत्र की है...

जिला, ब्यूरो। वाराणसी जिले के चिरईगांव नवशहरी गांव रुस्तमपुर की रहने वाली सुंदरी देवी (53) पत्नी स्व. तुफानी मौर्य ने शुक्रवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के छोटे पुत्र राजेश मौर्या ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। 

आज शुक्रवार को अलसुबह ऑटो लेकर शहर में चला गया। कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने उसे मां की मौत की जानकारी दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर लौटा तो मां को मृत अवस्था में देख कर दहाड़े मार कर रोने लगा। उसने घटना के बाबत पुलिस थाने में लिखित तहरीर दी।

बेटे ने कहा- पिता की मौत के बाद से अवसाद में थी

जानकारी होने पर थाना प्रभारी चौबेपुर जगदीश कुशवाहा, चिरईगांव चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई राजू मौर्या बंगलुरू में नौकरी करता है। दोनों की शादी हो चुकी है। पिता की कुछ वर्षों पहले ही मृत्यु हो गई थी। तभी से मां अवसाद में रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार पुत्रों के व्यवहार से महिला नाराज थी। सुबह अपने कमरे में लगे पंखे के सहारे लटक गई। ग्रामीणों ने ही शव को उतार कर उसके पुत्र राजेश मौर्या को सूचना दी।

विवाहिता ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप
 
वहीं दूसरी घटना में वाराणसी जिले के रोहनिया बसंतपट्टी निवासी नेहा सिंह (28) पत्नी अभिषेक सिंह ने फंदे से लटककर जान दे दी। अभिषेक सिंह ने बताया कि वह शेविंग कराने गया था। जब घर लौटा तो देखा कि कमरा बंद था और बेटा अंश रो रहा था। आवाज देने पर भी अंदर से आवाज नहीं आई, तो दरवाजे को धक्का दिया। फिर भी नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर गया। कमरे में पत्नी को फंदे पर लटकते देख उसका होश उड़ गया। पत्नी को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

चार साल पहले हुई थी शादी

चार साल पहले केवल धाम कालोनी दुर्गाकुंड निवासी नेहा के नाना राजेंद्र, नानी धनमनी देवी ने अपने घर से उसका विवाह किया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नाना, नानी, मामा अरविंद, मामी रेनू ने हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फारेंसिक टीम ने भी जांच किया। 

मृतका को एक दो साल का बेटा है। ससुर परमानंद गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। सास रीता देवी सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। प्रयागराज निवासी पिता कृष्ण कुमार, माता माया देवी को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद घर से घटनास्थल के लिए सभी परिजन पहुंच गए हैं।