आज धूम-धाम से निकली राम कथा की शोभा यात्रा, काशी की सड़कों पर गूंजा राम भजन, भक्तों में उत्साह चरम पर...
वाराणसी जिला ब्यूरो। 1 मार्च से 9 मार्च तक रुद्राक्ष कन्वैंशन सेंटर होने होने श्री राम कथा की शोभायात्रा आज निकाली गई। यात्रा की शुरूआत और समापन एक ही जगह से हुआ।
यात्रा के स्वरूप पर गौर करें तो सबसे आगे हाथी पर ब्रह्म चैतन्य संत गोंदवलेकर महाराज का चित्र एवं राम चरित मानस ग्रंथ रखा हुआ था। उसके पीछे रामधुन बजाते हुए बैंड बाजा चल रहा था। उसके पीछे बग्गी पर संत महात्मा बैठे हुए थे। और उसके पीछे-पीछे हजारों की संख्या में महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में महिला एवं पुरुष राम भजन गाते हुए चल रहे थे।
इस दौरान महिलाएं एवं पुरुष महाराष्ट्र की प्रसिद्ध 'फुगड़ी' खेल रहे थे। सड़क पर नाचते गाते भक्तों को देख सभी राममय होते दिखे।