भारत की जीत पर भड़क गए भारतीय मुसलमान, हिंदुओं को जमकर पीटा, फूंक दी गाड़ियां, मोदी को भेजनी पड़ी सेना...
Chaimpion Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल फतह कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले 9 महीने के अंदर दूसरा ICC टाइटल ख़िताब भारत आया है। इससे पहले भारत ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था। इधर मध्य प्रदेश के महू में जीत का जुलूस निकाला गया। यह देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने लोगों को बुरी तरह से पीटा। कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। पेट्रोल बम फेंका। हालात इतने बदतर हो गए कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा।
जानिए क्या हुआ था
घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकर युवा जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वो भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी करने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। मुस्लिम लोगों ने पीछे से कुछ लोगों को पकड़ लिया और पीटने लगे। आगे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
12 से ज्यादा बाइक में लगाई आग
घटना में 5-6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बवाल बढ़ने पर चार थाने के पुलिस बल को महू में तैनात किया गया है। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने देर रात डेढ़ बजे महू जाकर शहर में स्थिति का जायजा लिया। उपद्रवियों ने 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। 300 से ज्यादा पुलिस अफसर और जवान मौके पर तैनात हैं। मौके पर आर्मी के जवानों को तैनात करना पड़ा।