आश्रम में साधु के साथ रहती थी जवान युवती, एक दिन मिली साधु की लाश, महिला अधिकारी ने कमरे में देखा तो आँखें फटी की फटी रह गईं...
फ़र्रुखाबाद जिला, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति, राघव चतुर्वेदी, पांचाल घाट के आश्रम में साधु बनकर रहता था। इस आश्रम में उसके साथ एक महिला भी रहती थी। महिला का नाम मुन्नी था। वह हर दिन सुबह-सुबह आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुँच जाया करती थी।
लेकिन एक दिन सुबह जब वह मंदिर नहीं आई, तो लोगों को चिंता हुई और जब कुछ साधु-संत, पुजारी राघव चतुर्वेदी को देखने उनके कमरे में पहुँचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुँची, साधु की हालत देखकर महिला पुलिस ने अपनी आँखें बंद कर लीं।
यहाँ बता दें कि पुजारी राघवेंद्र चतुर्वेदी मैनपुरी के कुकामई कुरावली के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जाती है। कुछ साल पहले वे फर्रुखाबाद के पांचाल घाट बंदा स्थित स्वामी रामानंद सरस्वती के आश्रम में पहुँचे और साधु बनकर रहने लगे।
जानकारी के अनुसार, इस आश्रम में उनके चाचा स्वामी दिव्यानंद भी रहते थे, जिनकी मृत्यु 28 दिसंबर 2024 को हो गई थी। लेकिन सभी तब चौंक गए, जब पुजारी राघवेंद्र की लाश आश्रम के कमरे में पड़ी मिली। लाश की हालत देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल पर जाँच शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम करवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमॉर्टम डॉ. विजय अनुरागी ने किया है। हालाँकि, पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कहा जाता है कि मृतक का एक दाँत टूटा हुआ था और नाक पर चोट के निशान मिले, लेकिन ये दोनों मौत का कारण नहीं हो सकते। वहीं, मृतक महंत राघवेंद्र के परिवार ने आरोप लगाया है कि राघवेंद्र के पास पैसे भी थे, जिसे वे आश्रम में लगाना चाहते थे। घटना से दो दिन पहले से उनके आश्रम में एक महिला भी गायब हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुँचे। सीओ सिटी ने बताया कि पांचाल घाट ऋषि आश्रम में महंत की लाश पड़ी मिली। महंत की लाश के पास कुछ दवाइयाँ भी देखी गईं। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। हालाँकि, उनकी ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो महिला फरार है, वह कौन थी, यह उसके मिलने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल गायब महिला को ढूंढने का काम जारी है।