बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आफताब ने हिंदू लड़कियों को फंसाया, रेप कर देह व्यापार में धकेला...
ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्णिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गैंग को पकड़ा गया है, जो हिंदू लड़कियों को फंसाकर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का काम कर रही थी।इस रैकेट का मुख्य आरोपी आफताब नामक एक मुस्लिम व्यक्ति है।
आफताब ने खुद को अंकित तिवारी बताकर हिंदू लड़कियों से संपर्क किया और उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर देह व्यापार में शामिल कर दिया।
पुलिस की छापेमारी में 32 लोग गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 जनवरी को पूर्णिया जिले के कटिहार क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 6 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 11 नाबालिग लड़कियों को भी सुरक्षित किया गया है।
लड़कियों ने खोली आफताब की सच्चाई
रेस्क्यू की गई लड़कियों ने आफताब और उसकी गैंग के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि आफताब खुद को हिंदू बताता है और अपने दो सहयोगियों- शाकिब और मौसम के साथ मिलकर लड़कियों को फंसाता है।
आफताब ने अपनी गाड़ी पर 'जय बजरंग बली' लिखवाया है और बातचीत के दौरान खुद को कट्टर हिंदू बताता है। वह लड़कियों से शादी का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता है। जब लड़कियां उसके झांसे में आ जाती हैं, तो वह उन्हें जबरदस्ती देह व्यापार में धकेल देता है।