डॉक्टर महिला के साथ संबंध बनाने के चक्कर में था, पति ने गुप्तांग ही काट डाला, चीखता रह गया डॉक्टर..FIR हुआ दर्ज़, 3 हुए गिरफ्तार...
नई दिल्ली, ब्यूरो। मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी क्लिनिक में घुसकर कुछ लोगों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया। पहले क्लिनिक में तोड़फोड़ की गई, फिर डॉक्टर को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद हमलावरों ने डॉक्टर का गुप्तांग काट दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आरोपियों का दावा
पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप था। हमलावरों में शामिल महिला के पति और उसके दो भाइयों ने बताया कि डॉक्टर लगातार उनकी पत्नी को परेशान कर रहा था। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद डॉक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जब स्थिति हद से ज्यादा बढ़ गई, तो उन्होंने उसे सबक सिखाने की ठान ली।
हमले की पूरी कहानी
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम सतीश, विक्रम और विवेक बताए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि सतीश मेरठ का निवासी है, जबकि विक्रम और विवेक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। सतीश का आरोप है कि डॉक्टर उसकी पत्नी को परेशान करता था और उसे संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
गंभीर हालत में डॉक्टर का इलाज जारी
सतीश ने बताया कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी को बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया और वहां उससे अनुचित संबंध बनाने की बात कही। जब यह बात सतीश को पता चली, तो उसने अपने साले विक्रम और विवेक के साथ डॉक्टर को सबक सिखाने की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर की पिटाई की और धारदार ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद डॉक्टर को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।