Headlines
Loading...
प्रयागराज :: कोरांव थाने की पुलिस टीम ने आज गांजे के दो तस्करों के कब्जे से छ:लाख से अधिक का गांजा व एक कार किया बरामद...

प्रयागराज :: कोरांव थाने की पुलिस टीम ने आज गांजे के दो तस्करों के कब्जे से छ:लाख से अधिक का गांजा व एक कार किया बरामद...

ब्यूरो, प्रयागराज, 16 अप्रैल। कोरांव थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को वंशीपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से छह लाख से अधिक का गांजा एवं एक कार बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र गेंदालाल और कोरांव थाना क्षेत्र के हंड़िया मानपुर गांव निवासी वीपेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा है।

पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक नितेन्द्र कुमार शुक्ला की टीम ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से 42.660 किलोग्राम अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त चारपहिया वाहन नंबर UP 70 NT 5465 बरामद किया है।