Headlines
Loading...
पुलिस बना मसीहा:ससुराल में दामाद हुए नाराज, करने जा रहा था खुदकुशी, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बच गई युवक की जान...

पुलिस बना मसीहा:ससुराल में दामाद हुए नाराज, करने जा रहा था खुदकुशी, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बच गई युवक की जान...

ये एक बार फिर सच हो गया कि, डायल 112 की तत्परता से लोगों की जान बच रही है। शनिवार को एक बार फिर पुलिस ने पेड़ पर फंदे के सहारे झूलने जा रहे युवक को अपनी जान देने से बचाया। सुरियावां कोतवाली के सागरपुर गांव में ससुराल आया युवक ससुराल में कुछ विवाद के बाद फंदे पर झूलने जा रहा था। लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई।

ऊंज के सुभाषनगर कला निवासी एक युवक शुक्रवार को सुरियावां के सागरपुर में अपने ससुराल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि ससुराल में किसी बात पर नाराज होकर वह पहले तो खुब शराब पी। इसके बाद नशे में चूर होकर पास के ही एक पेड़ पर फंदे से झूल गया।

इस बीच गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और 112 को इसकी जानकारी दी। पास में ही मौजूद डायल 112 के आरक्षी परमानंद वर्मा, दीपक कुमार गौरव और चालक राकेश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसे पेड़ से नीचे उतारा और सीएचसी भेजवाया।

जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक उसकी जान बचा सके। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिसकर्मियों के बहादुरी और तत्परता की प्रशंसा की। वहीं परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।