Headlines
Loading...
वाराणसी के कमिश्नर कौशलराज शर्मा होंगे योगी के नए सचिव, वाराणसी-झांसी-बरेली-आजमगढ़ के DM बदले गए, सतेंद्र कुमार काशी के नए DM

वाराणसी के कमिश्नर कौशलराज शर्मा होंगे योगी के नए सचिव, वाराणसी-झांसी-बरेली-आजमगढ़ के DM बदले गए, सतेंद्र कुमार काशी के नए DM

लखनऊ राज्य ब्यूरो। प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया। गाजीपुर, वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, बरेली समेत 11 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रासफर किया गया। वहीं कई जगहों के कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी समेत कई आईएएस अधिकारियों को नए जगह पर भेजा गया। 

अभी तक वाराणसी के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे एस राजलिंगम को प्रमोशन देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी मंडल का मंडलायुक्त (कमिश्नर) बनाया। इससे पहले भी वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को वाराणसी का ही कमिश्नर बनाया गया था जो इस आदेश तक वाराणसी के कमिश्नर थे। अब उन्हें सरकार में सचिव के रूप में काम करना होगा।

मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक पांडेय को नई जिम्मेदारी देते हुए सीएम योगी ने हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया। इसी तरह अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि प्रदेश सरकार में विशेष सचिव अनुपम शुक्ला को अंबेडकरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

कई जगहों के सीडीओ और नगर आयुक्त बदले

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बीती रात जारी किए गए आदेश के अनुसार कुल 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 11 जिलाधिकारी, 1 कमिश्नर, समेत कई नगर आयुक्त, सीडीओ समेत सचिव स्तर के अधिकारियों को नए जगह पर काम करने के लिए भेजा गया। शैलेश कुमार को जिलाधिकारी भदोही, आलोक कुमार को संत कबीर नगर का डीएम बनाया गया है।

क्रम संख्या, अधिकारी का नाम, वर्तमान पद नवीन कार्यभार

1 कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त, वाराणसी सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन।
2 एस. राजलिंगम जिलाधिकारी, वाराणसी मंडलायुक्त, वाराणसी।
3 सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव, मुुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, वाराणसी।
4 अभिषेक पांडेय उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ जिलाधिकारी, हापुड़।
5 अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर जिलाधिकारी, बरेली।
6 अनुपम शुक्ला विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर।
7 अविनाश कुमार जिलाधिकारी, झांसी जिलाधिकारी, गाजीपुर।
8 मृदुल चौधरी जिलाधिकारी, महोबा जिलाधिकारी, झांसी।
9 महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, संत कबीरनगर जिलाधिकारी, कुशीनगर।
10 शैलेश कुमार उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद जिलाधिकारी, भदोही।
11 लक्कू वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक, अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज, उ०प्र० प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत।
12 अमित गुप्ता प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के का अतिरिक्त प्रभार।
13 प्रेरणा शर्मा जिलाधिकारी, हापुड़ निदेशक, सूडा।
14 नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी, आजमगढ़ विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन ।।