Headlines
Loading...
यूपी : अलीगढ़ सहित 10 मंडलों के उप आबकारी आयुक्तों के हुए तबादले

यूपी : अलीगढ़ सहित 10 मंडलों के उप आबकारी आयुक्तों के हुए तबादले

लखनऊ । यूपी में अधिकारियों के तबादले किये गए है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। इनमें अलीगढ़ समेत 10 मंडलों के उप आबकारी आयुक्त शामिल हैं। अलीगढ़ में शराब कांड के बाद राज्य सरकार ने विनय कुमार सिंह को अलीगढ़ मंडल का उप आबकारी आयुक्त बनाया है।

 इनके अलावा जैनेंद्र उपाध्याय को उप आबकारी आयुक्त आगरा, विजय कुमार मिश्र को लखनऊ का उप आबकारी आयुक्त, राजेन्द्र कुमार सिन्हा को उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद में नयी तैनाती दी है। इसी तरह श्याम प्रकाश चौधरी को मीरजापुर का उप आबकारी आयुक्त, रवींद्र कुमार निगम को प्रयागराज मुख्यालय, शैलेन्द्र कुमार राय को सहारनपुर का उप आबकारी आयुक्त, सुनील कुमार मिश्र को उप आबकारी आयुक्त झांसी बनाया गया है।