Headlines
Loading...
गोरखपुर : सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार होंगे आलोक गुप्ता

गोरखपुर : सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार होंगे आलोक गुप्ता

गोरखपुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने आलोक कुमार गुप्ता को गोरखपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है। आलोक कुमार गुप्ता वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। 

जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रशासन के दुरुपयोग का पूरा खतरा है। प्रशासन के सहयोग से यह जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। लेकिन सपा इस चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी और जीतेगी भी। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है और जिला पंचायत सदस्य चुनाव से ही लोगों ने इस बदलाव की शुरुआत कर दी है। अब भाजपा द्वारा प्रशासन से मिलकर पैंतरेबाजी करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 

कार्यकर्ताओं से की अपील जिलाध्यक्ष ने सपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से जी-जान से जुटकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा को उखाड़ फेंकने का समय है। इसमें थोड़ी भी लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता और नेता पूरे मनोयोग से कार्य करे।